‘बिग बॉस सीजन 19’ की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। पहले दो हफ्तों में ही शो में कई झगड़े और विवाद देखने को मिले। कुछ कंटेस्टेंट तो पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और उनकी हर हरकत दर्शकों की नजरों में रहती है। शो में हाल ही में शहबाज बादशाह ने पहली वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। अब लगता है कि दूसरा वाइल्डकार्ड भी आने वाला है और वो भी तान्या मित्तल का एक्स!

बिग बॉस 19 के घर में प्यार, हंसी और शायरी का दौर तब शुरू हुआ जब शहबाज बदेशा ने तान्या मित्तल से उनके डेटिंग इतिहास के बारे में मजीकिया अंदाज में पूछा। हल्की-फुल्की बातचीत जल्द ही तान्या के एक अनोखे खुलासे में बदल गई।

तान्या मित्तल ने हमेशा की तरह बेबाकी से दो एक्स बॉयफ्रेंड होने की बात कबूल की, लेकिन सुर्खियां बटोरीं उनकी कविताओं ने। अपने एक पूर्व प्रेमी के बारे में एक मजेदार शायरी कहते हुए उन्होंने अर्ज किया, ‘पूरी दुनिया ने कहा वो मेरे लिए लायक नहीं है, सच बताऊं तो उसके जैसा पूरी दुनिया में कोई विधायक नहीं है’ ऐसा कहकर उन्होंने घरवालों को हंसा दिया। शाहबाज ने तुरंत बात समझ ली और पूछा कि क्या वो पूर्व प्रेमी कोई राजनेता है क्या! तान्या ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि उन्हें सिर्फ राजनेताओं से ही शादी करने में दिलचस्पी है।

#BiggBoss19 #TanyaMittal

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *